फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किसान घर से बीस लाख के गहने और दो लाख की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव बुदाना में बदमाशों ने रविवार रात किसान राकेश कुमार के घर में घुसकर लगभग बीस लाख रुपये कीमत के गहने और दो लाख की नकदी चोरी कर ली। घटना के समय किसान का परिवार सो रहा था। सोमवार सुबह जागने पर किसान को घटना की जानकारी लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन




गांव बुदाना निवासी राकेश कुमार किसान हैं। राकेश कुमार ने बताया कि रविवार रात वह अपनी पत्नी उदय देवी और दो वर्षीय पोते आयुष के साथ ग्राउंड फ्लोर पर बने बरामदे में सो रहे थे, जबकि बड़ा बेटा सचिन और उसकी पत्नी दीपा व दूसरा बेटा संदीप प्रथम मंजिल पर सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब दो बजे अज्ञात बदमाश घर के पीछे ज्वार के खेत से दीवार फांदकर दाखिल हुए और बरामदे के बराबर वाले कमरे में घुस गए। बदमाशों ने राकेश कुमार और उदय देवी की अलमारियां खोल लीं और उनके लॉकर तोड़कर लगभग 20 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के गहने व दो लाख नकदी चुरा कर ले गए। राकेश कुमार सुबह पांच बजे उठकर कमरे में पहुंचे तो वहां सारा सामान बिखरा मिला। संदीप कुमार की अभी चार महीने पहले ही शादी हुई है उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। बता दें कि क्षेत्र में बीते पांच दिन में यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले बदमाशों ने समीपवर्ती गांव बेगमाबाद में रिटायर्ड इंजीनियर के घर से लगभग 35 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए थे। इसके अलावा पास में ही स्थित आदर्शनगर कॉलोनी में रविवार दोपहर स्कूटी सवार लुटेरों ने रिटायर्ड दरोगा की पत्नी के गले से ढाई तोले की सोने की चेन लूट ली थी। पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें