फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त डीएसपी के बंद मकान से एक करोड़ के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के गहने और एक लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी किरायेदार से मिली। पीड़ित की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गोविंदपुरम जे-ब्लॉक निवासी सेवानिवृत्त डीएसपी लल्लू सिंह मौर्य का बरेली में पुराना मकान है। उसे तुड़वाकर वह नया निर्माण करा रहे हैं। निर्माण कार्य की देखरेख के लिए वह 22 जुलाई को पत्नी के साथ बरेली चले गए थे।
उनका बेटा पवनदीप सिंह मौर्य परिवार सहित गोविंदपुरम वाले मकान में रह रहा था। 25 जुलाई को बरेली में छत का लिंटर पड़ना था, इसलिए 24 जुलाई की शाम वह भी परिवार के साथ बरेली चला गया। जाने से पहले घर के सभी कमरों और अलमारियों में ताले लगाए गए थे। मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार विशाल 24 जुलाई की रात ड्यूटी पर गया था।
विज्ञापन

ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बच्चों को लेने बिजनौर चला गया और 26 जुलाई को वापस लौटा। कमरे का ताला टूटा देख उसने इसकी सूचना मकान मालिक के बेटे को दी।
सूचना मिलने पर अन्य कमरों की भी जांच कराई गई तो सभी ताले टूटे मिले। इसके बाद लल्लू सिंह परिवार के साथ बरेली से गाजियाबाद पहुंचे और सामान चेक किया। चोर घर से सोने का हार, झुमके, टॉप्स, अंगूठियां, चूड़ियां, मंगलसूत्र का पेंडेंट, चांदी का कमरबंद, पायल, बिछुए, बच्चे का चांदी का कड़ा, महंगी कलाई घड़ी और एक लाख रुपये नकदी ले गए। अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। किरायेदार के कमरे से भी कुछ सामान गायब है।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें