गाजियाबाद। कविनगर के बालाजी एंक्लेव चोरों के निशाने पर है। यहां लगातार चोरी कर चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं लेकिन पुलिस अभी तक हाल में हुई चोरी की एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। एक बार फिर बालाजी एंक्लेव में अनुज कुमार के मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी कर ले गए। उस समय वह अपने गांव बसेड़ा मुजफ्फरनगर गए हुए थे।
अनुज का कहना है कि 18 जून को वह गांव गए थे। 20 जून की सुबह उनके पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। गांव से वापस आकर उन्होंने देखा तो अलमारी का ताला तोड़कर चोर करीब तीन लाख के गहने चोरी करके ले गए। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि चोरों को पकड़ने के टीम लगा दी गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रही हैं।
वहीं, वेव सिटी के आफताब कॉलोनी निवासी आइशा ने देवर तालिब व उसके ससुर पर घर में घुसकर 50 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगयाा है। उन्होंने बताया कि वह घर पर नहीं थी। इसी दौरान उनकी पड़ोसन ने उन्हें सूचना दी कि उनका देवर तालिब व उसका ससुर उनके घर आया है। घर वापस लौटने पर उन्हें बक्से में रखे 50 हजार रुपये नहीं मिले। मामले में आइशा ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।