फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अलमारी का लॉक ठीक करने के बहाने गहने व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के गोविंदपुरम निवासी एक व्यक्ति के घर में अलमारी का लॉक ठीक करने के बहाने को दो शातिर लाखों के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। शातिरों ने बुजुर्ग दंपती को बातों में फंसाकर घटना को अंजाम दिया। मामले में जितेश कुमार ने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गोविंदपुरम निवासी जितेश कुमार ने बताया कि वह पिछले करीब चार साल से किराये के मकान में रह रहे हैं। 19 जून को उनके घर की अलमारी का लॉक खराब हो गया था। इसे ठीक कराने के लिए उन्होंने फेरी लगाकर चाभी बनाने वाले दो व्यक्तियों को बुलाया। दोनों युवक पंजाबी भाषा बोल रहे थे और उन्होंने अलमारी का लॉक ठीक करने व चाभी बनाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद दोनों ने अगले दिन आकर काम पूरा करने की बात कही। 21 जून की दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों युवक दोबारा उनके घर पहुंचे। उस दौरान वह घर पर नहीं थे।
घर में केवल उनके बुजुर्ग माता-पिता थे। शातिरों ने मुख्य दरवाजे के लॉक पर काम करने का बहाना बनाया और उनके माता-पिता को बातचीत में उलझा लिया। इसी बीच शातिरों ने अलमारी खोलकर उसमें रखे गहने व नकदी चोरी कर लिए। जितेश कुमार का कहना है कि जब वह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर पहुंचे और अलमारी खोलने का प्रयास किया तो लॉक सही तरीके से नहीं खुला। ठीक से देखने पर पता चला कि लॉक के अंदर टूटी चाभी फंसी थी। इसके बाद लॉकर देखा तो उसमें 500 रुपये के नोटों की एक गड्डी, 100 रुपये के नोटों की तीन गड्डियां, उनकी माता का करीब छह तोले का मंगलसूत्र, सात सोने की अंगूठियां और दो जोड़ी सोने के टॉप्स गायब थे। कार्यवाहक एसीपी कविनगर जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें