मोदीनगर। भोजपुर के किल्हौड़ा में चोरों ने किसान सोहनपाल सिंह के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। किसान का आरोप है कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। किसान ने डीसीपी से मामले की शिकायत की है।
गांव किल्हौड़ा के रहने वाले सोहनपाल सिंह किसान हैं। बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ घेर में सो रहे थे। आरोप है कि तभी चोरों ने मौका देखकर घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। सोहनपाल सिंह ने गांव निवासी तीन युवकों पर चोरी का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर दी। आरोप है कि थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। किसान ने डीसीपी ग्रामीण से मामले की शिकायत की है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।