फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स ने बूट पॉलिश कर जताया विरोध

Mon, 04 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
jewellers - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में रविवार को ज्वैलर्स ने जूता पॉलिश की। वीवीआईपी ज्वैलर्स एसोसिएशन और हिंडन पार सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शिप्रा मॉल के सामने जूता पॉलिश की।
विज्ञापन


इससे सर्राफा व्यापारियों ने 885 रुपये रुपये जुटाए। वीवीआईपी ज्वैलर्स एसोसिएशन के संस्थापक अशोक आनंद ने बताया कि सरकार के  निर्णय की वजह से ज्वैलर्स हड़ताल पर हैं। व्यापारी जूता पॉलिश से होने वाली कमाई प्रधानमंत्री को भेजेंगे।

उन्होंने बताया कि जब तक सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। हिंडन पार सर्राफा व्यापार एसोसिएशन ने भी आंदोलन में भाग लिया। उधर, नगर निगम पार्षद कपिल त्यागी ने भी व्यापारियों को समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नकुल वर्मा, मोहन प्रसाद जौहरी, बीके शर्मा, ऋषि सिंह, बीडी शर्मा, मयंक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें