फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सराफ ने दंपती पर लगाया रकम हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के एक सराफ ने एक दंपती पर गहने फाइनेंस के बहाने 28 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुनानकपुरा कॉलोनी के रहने वाले सराफा कारोबारी नवीन कुमार गर्ग की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार कुछ समय पूर्व उनकी एक रिश्तेदार ने पंजाब निवासी उदित कुमार और उसकी पत्नी रिया से उनकी मुलाकात कराई। दंपती ने बताया कि वह गहने फाइनेंस का काम करते हैं। दंपती ने दो साल में लगभग एक करोड़ रुपये के गहने खरीदे। आरोपियों ने कुछ रकम दे दी मगर 28 लाख रुपये नहीं दिए। सराफ ने अपनी रकम मांगी तो आरोपियों ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार उदित कुमार और रिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें