फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लैट का ताला तोड़कर चार लाख के गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के पटेलनगर जगदीशनगर में एक चोर ने दिनदहाड़े रवि कुमार प्रजापति के फ्लैट का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब चार लाख की कीमत के गहने चोरी कर लिए। फ्लैट का ताला तोड़ते हुए चोर बरामदे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पांच मिनट में वारदात को अंजाम देकर चोर भाग गया। घटना चार जुलाई की दोपहर सवा तीन बजे की है।
विज्ञापन

रवि कुमार प्रजापति ने बताया कि वह विकास भवन में कौशल विकास विभाग में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी अपने मायके ग्वालियर गई हुई हैं। चार जुलाई की सुबह 10 बजे वह ऑफिस गए थे, रात करीब नौ बजे वापस घर पहुंचे तो उन्हें फ्लैट का ताला टूटा मिला और अंदर सारा सामान बिखरा था। उन्होंने अलमारी में देखा तो गहने गायब मिले। सीसीटीवी से पता चला कि चोर पहले दोपहर 3:08 बजे आया।
आसपास रेकी की, कुछ देर बाद 3:19 बजे वह फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर घुस गया और 3:24 बजे बाहर निकला। बाहर आने के बाद वह पड़ोसी के फ्लैट में भी ताकझांक करने लगा। इसके बाद वह मौके से भाग गया। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बैटरी चोरी कर ले जा रहे दो चोरे दबोचे
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के सिहानी चुंगी के पास खड़े पिकअप की दो चोर बैटरी चोरी कर ले जाने लगे। पिकअप चालक राजन कुमार ढाबे से खाना खाकर लौटे तो उन्होंने चोरों को देख लिया और शोर मचाकर दूसरी गाड़ी के चालक अजब सिंह की मदद से दोनों को पकड़कर बैटरी बरामद की। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम नंदग्राम निवासी सतीश पाल और राकेश गुप्ता बताया। मामले में राजन ने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले में दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें