फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर का ताला तोड़कर दो लाख के गहने व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक के भीमनगर निवासी पूनम के घर में कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख के गहने और 20 हजार की नकदी चोरी कर ली। 19 जून को घर पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला। उस दौरान वह मायके गई हुई थीं। मामले में उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पूनम ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। मकान में उनकी जेठानी भी रहती हैं। भूतल पर वह अपने कमरों में ताला बंदकर मायके गई थीं। भूतल पर उनकी दूसरी जेठानी भी रहती हैं। 19 जून को लौटी तो उन्हें कमरे व आलमारी का ताला टूटा मिला और सारा सामान बिखरा था। देखने पर पता चला कि सोने की दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, तीन जोड़ी पाजेब, सोने का लॉकेट, घड़ी, इंवर्टर, एलईडी, कपड़े और 20 हजार की नकदी गायब है। आरोप है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। 25 जून को पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें