फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक के पेट में घुसा सरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम कर्पूरीपुरम में बुधवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार युवक शिवम (20) उछलकर डिवाइडर पर लगी रेलिंग पर गिर गए। रेलिंग का सरिया शिवम के पेट में घुस गया और मौके पर उनकी मौत हो गई। जबकि उनके साथी मोंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों नशे में थे। हालांकि, पुलिस ने नशे में होने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिवम ई-ब्लॉक गोविंदपुरम के रहने वाले थे। वह अपने साथी मोंटू के साथ कर्पूरीपुरम से घर की ओर जा रहे थे। गोविंदपुरम में प्रीतम फार्म हाउस के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और शिवम उछलकर रेलिंग पर गिर गए, सरिया पेट में घुसने से उनकी मौत हो गई। मोंटू के हाथ में चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें