फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: राजस्व सहायक के आवास का ताला तोड़कर गहने-नकदी किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के लोहिया नगर डीएम कॉलोनी में राजस्व सहायक कलेक्ट्रेट इमरेंद्र सिंह के सरकारी आवास में बुधवार को दरवाजे की कुंडी उखाड़कर चोरों ने 10 हजार की नकदी और मंदिर में रखी सोने की अंगूठी चोरी कर ली। इतना ही नहीं चोरों ने जाते समय मंदिर में आग लगा दी। पड़ोस के लोगों ने फ्लैट की कुंडी उखड़ी और धुआं निकलता देख इमरेंद्र सिंह को सूचना दी।
विज्ञापन


इमरेंद्र सिंह मूलरूप से बिजनौर के रहने वाले हैं। वह यहां अकेले रहते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह ड्यूटी पर गए थे। चोरों ने करीब 11 बजे चोरों ने उनके फ्लैट की कुंडी उखाड़ दी और अंदर घुसकर चोरी की। इमरेंद्र सिंह ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर अगर वह समय से घर पर नहीं पहुंचते तो पूरे फ्लैट में आग लग जाती और काफी नुकसान हो जाता। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।



फ्लैट में घुसकर तीन लाख के गहने व नकदी चुराई

गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र की आदित्य वर्ल्ड सिटी के लग्जुरिया एस्टेट में रहने वाले विनीत कुमार के फ्लैट में घुसकर चोरों ने 2.26 लाख की नकदी और सोने की चेन चोरी कर ली। घटना 15 मार्च की है। विनीत का कहना है कि वह मूलरूप से अमरोहा के रहने वाले यहां वह नोएडा सेक्टर-63 में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। 15 मार्च की सुबह वह फ्लैट को ताला लगाकर ऑफिस गए थे। रात को वापस लौटे तो ताला टूटा मिला और 2.26 लाख रुपये व सोने की चेन गायब मिली। मामले में उन्होंने वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


-

निर्माणाधीन मकान में तार चोरी करते हुए दबोचा

गाजियाबाद। कविनगर के रहने वाले सुरेश कुमार के निर्माणाधीन मकान में से एक व्यक्ति तार चोरी कर ले जाने लगा। चौकीदार की सूचना पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। उसकी पहचान कविनगर निवासी अजय के रूप में हुई। उन्होंने उसके खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस के हवाले कर दिया। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें