गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक को दो युवकों ने चाय में नशे का पदार्थ देकर ई-रिक्शा लूट लिया। घटना 18 फरवरी की है। मामले में चालक सनोज कुमार ने ऑनलाइन एफआईआर की लेकिन लंबित पड़े होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
सनोज शाहपुर बम्हेटा के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि 18 फरवरी को वह एक महिला और उसके बच्चे को नए बस अड्डे के पास छोडऩे जा रहे थे। इसी दौरान दो युवक भी बैठ गए। रास्ते में युवकों ने चाय पिलाई। चाय पीने के बाद उन्होंने महिला और बच्चे को उतार दिया। इसके बाद वे बेसुध हो गए। होश आने पर उन्हें ई-रिक्शा नहीं मिला। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।