फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जवाहर बाग कांड में 14 मई को सीबीआई कोर्ट में होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मथुरा के बहुचर्चित जवाहर बाग कांड की सुनवाई बृहस्पतिवार को सीबीआई अदालत में हुई। कई आरोपी अदालत में पेश हुए। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 14 मई निर्धारित की है।
विज्ञापन


यह मामला दो जून 2016 को मथुरा के जवाहर बाग में हुए भीषण बवाल से जुड़ा है, जिसमें उपद्रवियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में तत्कालीन एसपी (सिटी) मुकुल द्विवेदी और एसएचओ संतोष यादव समेत 29 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना ने प्रदेशभर में सनसनी फैला दी थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि खुद को स्वाधीन भारत सुभाष सेना कहने वाले समूह के सैकड़ों लोग लंबे समय से जवाहर बाग में अवैध कब्जा जमाए हुए थे। प्रशासनिक आदेश के बाद जब पुलिस व प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो हिंसक झड़प शुरू हो गई। उपद्रवियों ने गोलियां चलाईं, आगजनी की और देसी बमों से हमला किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। जांच के बाद सीबीआई ने अदालत में 800 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। इसमें सीबीआई ने रामवृक्ष यादव, चंदन बोस समेत 90 लोगों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें