फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया की छात्रा ने की शहीदों पर अभद्र टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की बीएएलएलबी की छात्रा द्वारा शहीदों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर जिले के हिंदूवादी संगठन भड़क गए हैं। बजरंग दल और शिवसेना ने छात्रा के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए विभिन्न थानों में तहरीर दी है। थाना खुर्जा नगर में मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार गत तीन मई को महूर परवेज नाम की छात्रा ने भारतीय सेना और हाल ही में शहीद हुए जवानों को लेकर अपने  सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसमें कहा गया था कि शहीद हुए जवान युद्ध अपराधी थे। जिसके बाद उनकी इस टिप्पणी पर बवाल हो गया है। दिल्ली में भी महूर परवेज के खिलाफ कई हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की हुई है। खुर्जा नगर में बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक व एडवोकेट प्रवीण प्रताप भाटी ने दी तहरीर में बताया कि देश विरोधी बात करने वाली छात्रा के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि मुकदमा दर्ज होने के साथ ही महूर परवेज को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। यदि गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसके अलावा गुलावठी थाने में बजरंग दल के पदाधिकारी आदेश चौहान ने महूर परवेज के खिलाफ तहरीर देकर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं, नगर कोतवाली में शिवसेना जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा ने तहरीर देकर बताया कि देश केवल सेना के जवानों के कारण सुरक्षित है। जवानों पर अभद्र टिप्पणी करने वाली इस छात्रा पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। ...तो पुलिस ने कर दिया खेल खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में धारा 505(1)(बी), 505(2) (सेना के जवानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और आइटी एक्ट 66 में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट की धारा के अलावा धारा 124 (देशद्रोह की धारा) में मुकदमा दर्ज होना चाहिए था। कोट पुलिस ने मामले में सेना के जवानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि देश विरोध व अन्य धाराओं को नहीं बढ़ाया गया है। जो कि सरासर गलत है यदि  देशद्रोह की धारा नहीं बढाई जाती है तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। -ब्रूनो भूषण, प्रान्त मंत्री धर्म प्रसार, विहिप एक मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाकी की तहरीर पर जांच चल रही है। तहरीर के अनुसार धारा लगाई गई है। विवेचना में लगा कि देशद्रोह का मामला है तो देशद्रोह की धारा बढ़ा दी जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें