फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचेंगे विदेशी जमाती

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीते दिनों देहात व नगर कोतवाली क्षेत्र में छिपे मिले थे ये जमाती - शरण देने वाले आरोपी भी जाएंगे जेल, चल रही सघन जांच संवाद न्यूज़ एजेंसी बुलंदशहर। दिल्ली मरकज में जमात में शामिल होकर बुलंदशहर आए आठ इंडोनेशिया और आठ बांग्लादेशी जमातियों को जेल भेजने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। साथ ही वह लोग भी जेल जाएंगे, जिन लोगों ने विदेशी जमातियों को अपने घर पर शरण दी थी। सभी विदेशी जमातियों को फिलहाल 28 दिन के लिए क्वारंटाइन किया हुआ है। हालांकि इन मुकदमों के जांच अधिकारी विवेचना में लगे हुए है। ताकि 28 दिन पूरे होने के बाद सभी विदेशी जमातियों को जेल भेजा जा सके। उधर, इन लोगों का वीजा भी कैंसिल कराने की प्रक्रिया भी चल रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियापुर में इंडोनेशिया के आठ जमाती ठहरे हुए थे। पुलिस को जानकारी मिली तो सभी को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उनकी जांच कराई गई। जांच के बाद पहले उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया। अब 14 दिन क्वारंटीन के और बढ़ा दिए है। फिलहाल ये सभी आठ विदेशी जमाती दरियापुर गांव के प्रधान आबिद के घर में क्वारंटीन किए हुए है। इसी तरह से शहर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद बस स्टैंड के पास एक मस्जिद से आठ बांग्लादेशी जमातियों को पकड़ा था। इन्हें भी शहर कोतवाली क्षेत्र में ही क्वारंटीन किया हुआ है। इन सभी 16 विदेशी जमातियों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है। जिनमें गैर जमानती धारा 14-विदेशी अधिनियम लगी हुई है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी विदेशी जमातियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन उनका क्वारंटीन का समय 28 अप्रैल को पूरा हो जाएगा। क्योंकि, सभी को एक अप्रैल को क्वारंटाइन किया गया था। इसके बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा।एसपी सिटी ने बताया कि दरियापुर गांव के उस परिवार के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। जिसने विदेशी जमातियों को शरण दी थी। वहीं, जहांगीराबाद बस स्टैंड के पास एक मस्जिद में भी आठ विदेशी जमातियों को शरण दी गई थी। इसलिए इस मस्जिद के मौलवी को भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें