फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे तक लगा जाम

Fri, 03 Feb 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा स्टार प्रचारक सांसद हेमा मालिनी के कार्यक्रम के दौरान बृहस्पतिवार को मोदीनगर छह घंटे जाम से जूझा।  दोपहर 12 से शाम छह बजे तक जाम से लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल सौंदा रोड कट के दोनों ओर तीन-तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी रही। कार्यक्रम की जानकारी होने के बावजूद पुलिस ने यातायात संचालन की बेहतर व्यवस्था नहीं की।

कार्यक्रम स्थल मुलतानी मल मोदी डिग्री कॉलेज ग्राउंड हाईवे पर सौंदा रोड कट से सटा है। दोपहर 12 बजे से ही लोगों का मैदान में आना शुरू हो गया था। इसके चलते हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन


पुलिस की अनदेखी के चलते देखते-देखते जाम ने भंयकर रूप ले लिया था। सौंदा रोड कट से मेरठ की ओर हरमुखपुरी और गाजियाबाद की ओर मोदी मंदिर तक वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद करीब सवा एक बजे कार्यक्रम समाप्त होने पर जैसे ही भीड़ मैदान से हाईवे की ओर निकली तो हाईवे पर और भी भयंकर जाम लग गया।

करीब छह बजे तक जाम के कारण वाहनों में सवार लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इंस्पेक्टर ध्रुव भूषण दुबे का कहना है कि सुबह से पुलिस यातायात सुचारु कराने में जुटी थी।

ग्राउंड में भीड़ के आने और जाने के कारण कुछ देर के लिए वाहनों को रोककर सड़क पार कराई जाती थी और कार्यक्रम के अंत में करीब पांच-सात मिनट वाहनों को रोका गया था। भीड़ के जाने के बाद यातायात सुचारु हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें