साहिबाबाद। शालीमार सिटी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन चुनाव में जयशंकर रॉय और विपिन कुमार डागर पैनल ने सभी 10 पदों पर जीत दर्ज की। 12 जुलाई को हुए चुनाव में 22 उम्मीदवार मैदान में थे, इनमें से शीर्ष 10 उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया गया। चुनाव समिति के अनुसार विजयी उम्मीदवारों में जयशंकर रॉय, अमित कुमार राणा, विपिन कुमार डागर, बलराम सिंह वर्मा, अनुराग मिश्रा, राजेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, हर्ष वर्धन बिसेन, गजेंद्र कुमार सुमन और संजीव गोस्वामी शामिल हैं। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने दावा किया कि शालीमार सिटी को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित करने के लिए काम किया जाएगा।