फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिन-दहाड़े इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से 38 किग्रा तांबा प्लेट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के श्यामपार्क मेन निवासी विनोद कुमार की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर खोलकर चोरों ने 38 किग्रा तांबे की प्लेट चोरी कर ली। उसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये थी। मामला 11 जुलाई की दोपहर का है, पुलिस ने 14 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित ने दर्ज मामले में बताया कि वह इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाते हैं। 11 जुलाई की दोपहर करीब 2:30 बजे वह खाना खाने के लिए दुकान का शटर गिराकर घर चले गए। करीब 3:30 बजे वह वापस आए तो दुकान का शटर उठा मिला। दुकान से 50 हजार रुपये की 38 किग्रा तांबे की प्लेट गायब थी। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो देखा कि क्षेत्र के ही रवि और अमित दुकान से तांबे की प्लेट ले जाते दिखाई दिए। उन्होंने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें