फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बार एसोसिएशन के जय सिंह निर्विरोध अध्यक्ष और गेंदालाल बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि सबसे दिलचस्प मुकाबला सचिव पद के लिए देखने को मिला। सचिव पद पर गेंदालाल ने अपने प्रतिद्वंदी विशाल शर्मा को 18 मतों के अंतर से पटखनी देकर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मालाओं से लाद दिया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को सुबह से ही कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज रही। सचिव पद के लिए अधिवक्ता गेंदालाल और अधिवक्ता विशाल शर्मा के बीच सीधा मुकाबला था। मतदान के लिए कुल 119 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव अधिकारी अजय भारद्वाज ने बताया कि मतगणना के दौरान गेंदालाल को 67 मत प्राप्त हुए, जबकि विशाल शर्मा 49 मतों पर सिमट गए। गणना के दौरान 3 मत निरस्त पाए गए। इस प्रकार गेंदालाल ने 18 मतों से जीत हासिल कर सचिव पद पर कब्जा जमाया। अध्यक्ष पद पर जय सिंह के नाम पर सर्वसम्मति बनने के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी चयन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें अधिवक्ता मिठ्ठन लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शकील अहमद को कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया। जीत की आधिकारिक घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अधिवक्ता ओमवीर सिंह, राजवीर सिंह, शंकर पंडित, एन.एस. राघव, नरेश गौड़, श्रीपाल सिंह, नीलेश पालीवाल, गौरव अग्रवाल और देवेंद्र गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव को फूल-मालाएं पहनाईं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों और न्यायपालिका की गरिमा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें