फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रांसफॉर्मर ठीक करने में लग गए 22 घंटे, 10 हजार लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर फूंक जाने से सोमवार को 22 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। दिनभर बिजली नही होने से कॉलोनी के 10 हजार लोगों को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात बिजली नहीं आने से लोगों ने रात 11 बजे ऊर्जा निगम के सामने हंगामा कर दिया। रात 2 बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, मंगलवार को दिनभर बिजली की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतीश चंद ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 7 बजे ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर तक बिजली नहीं आने से लोगों को पानी नहीं मिल सका। लोग ऑफिस नहीं जा सके, घर के रोजमर्रा काम रुके रहे। देर तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर की बैटरी डिस्चार्ज हो गई। बच्चे, बुजुर्ग सहित अन्य लोग भीषण गर्मी में परेशान हुए। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम के उच्च अधिकारियों से बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत करने के बाद भी हर बार केवल आश्वासन मिल रहा था।

सोमवार सुबह ट्रांसफॉर्मर फूंक जाने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम तक ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया गया था। इसके बाद दूसरे ट्रांसफॉर्मर का एबीसी खराब हो गया। जिसे कर्मचारियों की मदद से ठीक कराया गया। लोगों ने देर रात तक बिजली घर पर हंगामा कर दिया था, जिसे समझा बुझाकर शांत कराने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन

-नीरज यादव, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम



लो-वोल्टेज से सोसायटी के लोग परेशान

वसुंधरा। सेक्टर-16ए स्थित एक्सप्रेस स्क्वॉयर सोसायटी में पिछले एक सप्ताह से लो-वोल्टेज आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। अभिनेंद्र यादव ने बताया कि सोसायटी के फ्लैट संख्या-2014 से 2026 और 2037 से 2088 कुल 72 फ्लैट में लो-वोल्टेज की समस्या है। जिससे घर के सभी बिजली के उपकरण काम नहीं कर पा रहे हैं। पंखा, एसी, कूलर नहीं चलने से भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। ऊर्जा निगम के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी केवल आश्वासन मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें