आईपीईएम कॉलेज के निदेशक कर्नल एएस मल्होत्रा
- फोटो : AMAR UJALA
गाजियाबाद। कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए लोगों के आगे आने का सिलसिला लगातार जारी है। एक दिन पहले आईपीईएम कॉलेज ने पीएम आपदा राहत कोष और मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 10 लाख दान किए थे। उसके एक दिन बाद आईपीईएम ग्रुप के डायरेक्टर जनरल कर्नल एएस मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में व्यक्तिगत रूप से 1 लाख का दान किया है। उन्होंने कोरोना वायरस की खतरनाक महामारी में सरकार के लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करने और अपने घरों मे ही रहने की लोगों से अपील की। उन्होंने इस महामारी में सरकार का साथ देते हुए बीमारी को रोकने के लिए सरकार के किए जा रहे प्रयास में अपनी ओर से हर संभव सहयोग करने की लोगों से मांग की।