होम क्वारंटीन का उल्लंघन सहन नहीं-एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी बागेश्वर। होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस ने लगाम कसनी शुरु कर दी है। पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर पुलिस ने होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वाले 22 लोगों को खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। लाॅकडाउन के दौरान बाहरी राज्यों और विदेश से घर आने वाले व्यक्तियों को पुलिस ने 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने का नोटिस दिया था। नियमों का उल्लंघन न करने की हिदायत दी गई थी लेकिन ऐहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन में भेजे गए लोगों द्वारा सख्त हिदायत के बाद भी नियमों का पालन न करने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में 22 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 आई0पी0सी0 के तहत 21 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। दो लोगों के एक ही घर से संबंधित होने से उनके खिलाफ संयुक्त रूप से मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर कोतवाली में 7 मुकदमे, थाना बैजनाथ में 8 मुकदमे, थाना झिरौली में 3, थाना कौसानी में 1, थाना कांडा में 1 और थाना कपकोट में 1 मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल का कहना है कि बाहरी राज्यों से लौटे लोगों को होम क्वारंटीन में रहने के नोटिस दिए गए हैं। कहा है कि लोग अपनी सेहत के साथ ही दूसरों की सेहत का भी ध्यान रखें, इसलिए नियमों का पालन करें। जो लोग इस नियम का उल्लंघन करेंगे, उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। कालिका