फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंटरनेशनल कनेक्शन से उलझी चौकी ब्लास्ट की जांच, एक सप्ताह बाद भी हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके की जांच भटकाने के लिए पाकिस्तान ने अपने सदस्यों से यूके और कनाडा समेत अन्य देशों से धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कराया। कई एजेंसियां जांच में जुटी है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस और एजेंसियों के हाथ खाली है। अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन के संकेत मिलने के बाद एनआईए और एटीएस समेत कई एजेंसियों के लिए इस गुत्थी को सुलझाना चुनौती साबित हो रहा है।
विज्ञापन

वसुंधरा पुलिस चौकी में छह नवंबर की रात करीब 10 बजे हुए धमाके में दो कमरों की खिड़कियों के शीशे टूटे थे। साथ ही दीवारों में दरारें आ गई थीं, जबकि टॉयलेट की छत उड़ गई थी। धमाके के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय है। शुरुआती जांच में घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और सोशल मीडिया पर सामने आए दावे को अहम कड़ी माना जा रहा है। सात नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गाजी-2 नाम के अकाउंट से एक पोस्ट और वीडियो साझा किया गया था। इसमें तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। एजेंसियां अब इस पोस्ट की प्रामाणिकता, अकाउंट के संचालन और वीडियो के प्रसार के पीछे की कड़ी तलाश रही हैं। सूत्रों के अनुसार, मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संभावित संपर्क सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाके की जिम्मेदारी लेने वाला संगठन वास्तव में घटना से जुड़ा है या फिर जांच को दूसरी दिशा में ले जाने के लिए ऐसा किया गया। सोशल मीडिया पोस्ट कहां से अपलोड हुई और इसे पाकिस्तान ने किन देशों के माध्यमों से प्रसारित किया गया, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। एटीएस की अब तक की जांच में ये तो स्पष्ट हो चुका है कि एक्स अकाउंट बना यूके से बना है, लेकिन वीडियो कनाडा या किसी अन्य देश से वायरल किया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें