फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंटरनेट ठप, नहीं बने ऑनलाइन ओपीडी पर्चे और जन्म प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दीपावली के बाद से संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं पाने में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सोमवार की रात संजयनगर में पटाखों से लगी आग में इंटरनेट केबल जल जाने के कारण मंगलवार को अस्पताल की ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहीं।
विज्ञापन

इससे ओपीडी में मरीजों के पर्चे और जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन सके। इस कारण से मरीजों और अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इंटरनेट केबल जल जाने से सर्वर कनेक्टिविटी प्रभावित हुई।
इंटरनेट ठप रहने के कारण अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारियों को हाथ से पर्चे बनाने पड़े। हालांकि दीपावली के दूसरे दिन मरीजों की संख्या कम थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को लाइनों में लगकर ओपीडी पर्चा बनवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। कई मरीज ऐसे भी थे जिन्होंने एप के माध्यम से ऑनलाइन पर्चा बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें पर्चा नहीं मिल सका।
विज्ञापन

दीपावली के दिन यानी 20 अक्तूबर को जिला अस्पतालों में 11 बजे तक ओपीडी चली थी, लेकिन मरीजों की संख्या बहुत कम थी। इसके अगले दिन मंगलवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी थी, हालांकि सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम थी। एमएमजी अस्पताल में 1303 मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। जिनमें 466 महिलाएं, 562 पुरुष और 275 बच्चे शामिल रहे। वहीं संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में 435 नए और 58 पुराने मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें 196 महिलाएं, 243 पुरुष और 54 बच्चे शामिल थे।
संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि इंटरनेट की समस्या को दूर कराने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि तकनीकी समस्या के बावजूद सभी मरीजों को उपचार मुहैया कराया गया है और जल्द ही ऑनलाइन सेवाएं फिर से सुचारू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें