फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गाजियाबाद में इंटीरियर डेकोरेटर को मजदूर भाइयों ने साथी के साथ मिलकर मारे चाकू, गंभीर घायल

Tue, 09 Nov 2021 11:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में इंटीरियर डेकोरेटर का मजदूरों से काम को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दो मजदूर भाइयों समेत तीन लोगों ने इंटीरियर डेकोरेटर पर चाकू से हमला बोल दिया। हमले में इंटीरियर डेकोरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती इंटीरियर डेकोरेटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में इंटीरियर डेकोरेटर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले का आरोप मजदूर भाइयों व उनके एक अन्य साथी पर लगा है। इंटीरियर डेकोरेटर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के मसूरी के ग्राम ढबारसी निवासी जाहिद का बेटा मोहम्मद हसन मकानों की साज-सज्जा का ठेका लेता है। उसने शहर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा में शकील कुरैशी के मकान को डेकोरेट करने का ठेका लिया था। 

इसके लिए मसूरी के ही इंदरगढ़ी निवासी दो मजदूर भाई आसिफ और शाहिद के अलावा एक अन्य मजदूर जफर को लगाया गया था। काम को लेकर मोहम्मद हसन की तीनों मजदूरों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद तीनों ने मोहम्मद हसन पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू गर्दन से होता हुआ मुंह के पार हो गया। कान भी कट गया। हमले से बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें