मोदीनगर। प्राइवेट इंश्योंरेंश कार्यालय में चोरी करता चोर। स्रोत: वीडियोग्रैब
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला स्थित एक निजी इंश्योरेंस कार्यालय का बदमाशों ने बुधवार दोपहर शटर उखाड़कर दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
देवेन्द्रपुरी कॉलोनी के रहने वाले आकाश कुमार का दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला स्थित केनरा बैंक के समीप इंश्योरेंस कार्यालय है। आकाश कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर वह करीब एक बजे घर खाना खाने चले गए। लगभग दो बजे वापस लौटे तो कार्यालय का शटर उखड़ा था और शीशे का गेट खुला मिला। आकाश ने कार्यालय का लॉकर चेक किया तो उसमें से दो लाख रुपये की नकदी गायब मिली। आकाश ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखीं तो एक बदमाश पेचकस की मदद से शटर और शीशे का दरवाजा खोलता व लॉकर से नकदी चोरी करता दिखा। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है।
मोदीनगर। प्राइवेट इंश्योंरेंश कार्यालय में चोरी करता चोर। स्रोत: वीडियोग्रैब