फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित इंस्टीट्यूट फिर बना कबड्डी चैंपियन

Mon, 24 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
स्पोर्टस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू की अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी चैंपियनशिप पर लगातार दूसरे साल जनहित इंस्टीट्यूट ने कब्जा जमाया है। मेरठ में हुई प्रतियोगिता में टीम ने सर्वाधिक  छह अंक हासिल किए। कालेज के ही विक्रांत विवि के सर्वश्रेष्ठ कबड्डी खिलाड़ी खिताब से नवाजे गए।
विज्ञापन


साथ ही इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चुनी गई सीसीएसयू की टीम में जनहित इंस्टीट्यूट के पांच खिलाड़ियों विक्रांत, सनी पंवार, गोविंद, आशीष और प्रशांत ने जगह बनाई।

जनहित इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष कविंद्र चौधरी ने बताया कि लगातार दूसरे साल खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बल पर कालेज ने यह उपलब्धि हासिल की है।
चैंपियनशिप में जनहित इंस्टीट्यूट ने पहला, जेवी कालेज बड़ौत ने दूसरा, मेरठ कालेज मेरठ ने तीसरा और गाजियाबाद के ही एमएमएच कालेज ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इंटर यूनिवर्सिटी टीम में राजकुमार, प्रवीण, सौरव रघुवंशी, शाहनवाज, अजय तोमर, अंकित, सचिन, सूर्य प्रताप, रजत, गौरव, बिजेंद्र, सचिन शामिल हैं। इस मौके पर इंटरनेशनल एथलीट जेपी सिंह, कोच विजय सिंह के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें