फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोर्चरी में रखे महिला के शव में लगे कीड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग महिला की मौत के बाद मोर्चरी में रखे शव पर कीड़े लग गए। मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस के मोर्चरी पर पहुंचने पर हुई। परिजनों ने मामले की शिकायत अस्पताल के सीएमएस से की। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


हरबंश नगर निवासी 62 वर्षीय महिला सुखबीरी के शरीर में सूजन और कमजोरी होने पर संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में मंगलवार को दोपहर 12:45 बजे भर्ती कराया था। बुजुर्ग को लिवर और गुर्दे की बीमारी थी। इलाज के बाद मरीज को सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। शाम 6 बजे बुजुर्ग की अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद दोबारा उन्हें इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया। इलाज के दौरान सुबह 6:25 बजे उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही शव मोर्चरी में रखवा दिया। इस दौरान कर्मचारी मोर्चरी का फ्रिज चलाना भूल गया। इसकी वजह से शव पर कीड़े चढ़ गए। परिजनों ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से की। उन्होंने शव मोर्चरी से बाहर निकलवाने के बाद साफ सफाई के निर्देश दिए।

सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडेय का कहना है कि मोर्चरी रूम में रात्रि के समय बिजली के बोर्ड में कुछ खराबी आ गई थी। इसकी वजह से फ्रिज नहीं चल सका था। मोर्चरी की सफाई कराने के साथ ही फाॅल्ट को सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें