फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मैंने नहीं कहा, हमने जज भी पीटे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद बार एसोसिसएशन के पूर्व सचिव नितिन यादव ने बुधवार को कहा कि उनके भाषण का जो वीडियो वायरल हुआ है, वह सही नहीं है। असली वीडियो में छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने अपने भाषण के दौरान यह नहीं कहा था कि हमने गाजियाबाद में जज भी पीटे हैं। उन्होंने किसी भी न्यायिक अधिकारी के खिलाफ कोई अपशब्द नहीं बोला है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर वीडियो की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

वीडियो में नितिन यादव यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने गाजियाबाद कचहरी में कप्तान भी पीटे हैं और जज भी। हालांकि, पुलिस के खिलाफ सुनाई दे रही उनके बयान के बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा है। इस पर उनका सिर्फ इतना कहना है कि उन्होंने पुलिस के बारे में टिप्पणी की थी। उन्होंने सोशल मीडिया से वीडियो को डिलीट किए जाने की मांग भी की है। साथ ही वीडियो को बड़ी साजिश बताया है।



तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
31 सेकंड का यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नितिन यादव भाषण देते नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं, पुलिस की कोई हस्ती ही नहीं है जो आपके आगे टिक सके। हमने गाजियाबाद में ऐसा कोई दिन नहीं छोड़ा जिस दिन पुलिसवाले न पीटे हों। हमने कप्तान भी पीटे हैं, हमने जज भी पीटे हैं। अगर मौका आएगा तो हम हापुड़ की कोतवाली में घुसकर एक-एक सिपाही को फिर मारेंगे। मैं नितिन यादव इस मंच से फिर कहता हूं कि हम इस कोतवाली में किसी पुलिसवाले को नहीं रहने देंगे
विज्ञापन




चैंबर और दुकान खोलने की दी अनुमति
वकीलों की हड़ताल के दौरान वकीलों को चैंबर और दुकानदारों को दुकान खाेलने के साथ ही टाइपिंग और फोटोस्टेट की अनुमति भी मिल गई। काफी संख्या में अधिवक्ता बुधवार को भी हापुड़ धरने में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्यागी कैली ने कहा कि चैंबरों के खोलने पर लगाई गई रोक हटा ली गई है। कचहरी परिसर में फोटो स्टेट, टाइपिंग और खाने पीने की वस्तुओं की दुकान करने वाले दुकानदार भी अपनी दुकान खोलकर काम कर रहे हैं। हड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें