फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ओएसडी गुंजा सिंह के खिलाफ जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मोरटा में वेयरहाउस के निर्माण को अवैध बताकर जीडीए बोर्ड के सदस्य पवन गोयल ने मंडलायुक्त से बोर्ड बैठक में शिकायत की। उन्होंने कहा कि मोरटा में करीब 11 महीने पहले अवैध रूप से एक वेयरहाउस का निर्माण शुरू हुआ था, जिसकी लिखित शिकायत ओएसडी गुंजा सिंह से की गई थी। शिकायत के बाद भी निर्माण पर रोक नहीं लगाई गई। वेयरहाउस लगभग बनकर तैयार हो गया है। मंडलायुक्त ने जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स को ओएसडी के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। आंबेडकर रोड से होली चाइल्ड चौराहे तक आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ाने की शिकायत भी बोर्ड सदस्य ने की। इसकी भी जांच के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें