पड़ोस की महिला के द्वारा हर्ष के तालाब में डूबने की जानकारी परिजनों को दी गई। जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा तत्काल मासूम को तालाब से बाहर निकाला गया।
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसोड़ा में रविवार शाम को खेलते समय एक मासूम बच्चा तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मासूम की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक के पिता रवि ने बताया कि वह गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं, जिससे उनका और परिवार का भरण पोषण होता है। बताया कि उनका डेढ़ वर्षीय बेटा हर्ष रविवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। हर्ष खेलते-खेलते घर के निकट स्थित तालाब के पास पहुंच गया। उसी दौरान खेलते समय मासूम तालाब में डूब गया।
पड़ोस की महिला के द्वारा हर्ष के तालाब में डूबने की जानकारी परिजनों को दी गई। जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा तत्काल मासूम को तालाब से बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक हर्ष की मौत हो चुकी थी। वहीं, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक हर्ष तीन भाइयों में सबसे छोटा था।