गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में गोविंदपुरम के पास सफाईकर्मी कार्तिक के सरकारी वाहन से बाइक सवार दो युवक टकराकर गिर गए। हादसे के बाद कार्तिक दोनों को देखने गए तो घायलों ने कार्तिक की पिटाई कर दी। हमले में कार्तिक को काफी चोट आई है। कार्तिक ने कविनगर पुलिस से शिकायत की है।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कार्तिक का मेडिकल कराया गया है। उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसे के बाइक सवार भाग गए थे। ट्रेस कर बाइक सवार ललित सागर और अवनीश सागर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों इकला के रहने वाले हैं।