फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सामान के रुपये मांगने पर कैफे संचालक को पीटा, लूटपाट की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में बम्हेटा के रहने वाले तरुण के कैफे में आकर कुछ लोगों ने सामान ले लिया। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और पिस्टल दिखाकर लूटपाट की। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में आकाश यादव, प्रिंस यादव, हर्षित और तुषार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तरुण का कहना है कि आकाश अपने साथियों के साथ कैफे में आया और कोल्ड ड्रिंक ली। जब उन्होंने उससे रुपये मांगे तो वह अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उनसे मारपीट की। इस बीच आकाश यादव ने पिस्टल निकालकर कनपटी पर लगा दी और चेन व पांच हजार रुपये छीनकर भाग गए। तरुण व अन्य आरोपी पूर्व में एक ही कैफे में काम करते थे। कुछ समय पहले ही तरुण ने अपना कैफे शुरू किया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें