फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुंबई हेडक्वार्टर से मिली सूचना, एटीएम तोड़ने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के कस्बा डासना के मेन बाजार में एक्सिस बैंक के एटीएम को बदमाश ने तोड़ने की कोशिश की। तभी मुंबई हेडक्वार्टर की सूचना मिली और सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद साहब निवासी कोटला पंजाब बताया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पेचकस और प्लास भी बरामद किया है। पुलिस ने वहां की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि आरोपी फिलहाल डासना की श्रीराम कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था और पिछले दिनों वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। अब उसकी नौकरी छूट गई थी। उससे व्यापक पूछताछ हो रही है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एटीएम को कैसे खोला जा सकता है, इसको देख रहा था। सामने लगी लोहे की चादर को ही वह हटा पाया था। दोबारा उसको वह उसको तोड़ने के लिए आता तभी पुलिस ने पकड़ लिया। एसीपी रवि कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें