फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस पर मिलेगी पीटीएम की जानकारी

Wed, 06 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
स्कूलों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी स्मार्ट बनाया जाएगा। शिक्षक अब अभिभावकों के साथ समय-समय पर फोन पर संपर्क कर सकेंगे। इसके लिए प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावकों के फोन नंबरों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बीएसए डा. प्रवेश यादव ने बताया कि  परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। शिक्षक और अभिभावकों के कम्युनिकेशन से बच्चों में सुधार की गुंजाइश होती है।

ऐसे इस बार से प्रत्येक माह शिक्षक और अभिभावकों की संयुक्त बैठक भी कराई जाएगी। बीएसए ने बताया कि सभी शिक्षकों को आदेश किया गया है कि वे रजिस्ट्रेशन के दौरान सभी अभिभावकों का संपर्क नंबर नोट कर लें।
विज्ञापन


अभिभावक के पास यदि स्वयं का नंबर नहीं है तो किसी भी पड़ोसी ऐसे रिश्तेदार का नंबर नोट किया जाए। इससे फोन करने पर अभिभावकों को सूचना मिल सकेगी। बीएसए ने बताया कि अब यदि बच्चा स्कूल में अनुपस्थित रहता है तो इसकी जानकारी अभिभावकों को तुरंत फोन पर दी जा सकेगी।

हर पीटीएम का मेंटेन होगा रिकॉर्ड
अभिभावकों के साथ प्रत्येक बैठक में किन मुद्दों पर बात हुई। इसके बाद बच्चे में क्या बदलाव व सुधार आया, इसके रजिस्टर में नोट किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारी इस रजिस्टर की भी जांच करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें