फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ग्राहक बनकर जुटाई जानकारी, बिल्डर की फर्म से पकड़ी 1.32 करोड़ की जीएसटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राज्यकर विभाग ने एक नामचीन बिल्डर के इंदिरापुरम और नोएडा के तीन ठिकानों पर छापामारी कर 1.32 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी है। राज्यकर विभाग के जोन-दो के अधिकारियों ने पहले ग्राहक बनकर जानकारियां जुटाई और फिर 16 अधिकारियों की तीन टीमों ने छापामार कार्रवाई की है। नोएडा और गाजियाबाद में तीन व्यावसायिक प्रोजेक्ट बना रहे बिल्डर ने दिल्ली और आसपास की कई बोगस फर्माें से बिल्डिंग मेटेरियल और अन्य सामान की फर्जी खरीद दर्शाकर टैक्स चोरी की। राज्यकर विभाग की टीम ने कार्रवाई के बाद बिल्डर से फिलहाल प्रारंभिक जांच के बाद 1.32 करोड़ की रकम जमा करा ली है।
विज्ञापन

राज्यकर विभाग के जोन दो के अपर आयुक्त ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बिल्डर की ओर से पूर्व में दाखिल की गई वार्षिक और मासिक जीएसटी रिटर्न के आंकडों में मिलान नहीं हो रहा था। टैक्स चोरी के लिए बिल्डर ने वार्षिक रिटर्न में टर्न ओवर भी कम दिखाया था। इसके बाद अधिकारियों ने आंकड़ों की जांच की तो कई और खामियां पाई गई। उन्होंने बताया कि अपर आयुक्त (एसआईबी) ओपी तिवारी के नेतृत्व में संयुक्त आयुक्त विशाल पुंडीर, विशेष अनुसंधान शाखा के उपायुक्त अनुराग बरोलिया समेत 16 अधिकारियों की तीन टीम गठित कर वैभव खंड इंदिरापुरम समेत बिल्डर के तीन स्थलों पर एक साथ छापे की कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि एआई टूल बीफा, टूल्स, जीएसटी प्राइम और ई-वे बिल पोर्टल समेत ऑनलाइन माध्यम पर बिल्डर की ओर से दिए गए आंकड़ों के साथ-साथ छापामार कार्रवाई में मिले अन्य दस्तावेजों की भी जांच की गई। इसमें पाया कि जीएसटी चोरी के लिए बिल्डर ने तीन साल से वार्षिक रिटर्न भी दाखिल नहीं की। अपर आयुक्त ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पकड़ी गई जीएसटी चोरी के संबंध में बिल्डर से जानकारी मांगी गई तो वह जवाब नहीं दे पाए, इसके बाद बिल्डर ने यह रकम राज्यकर विभाग के खाते में जमा करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें