फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सब्जियों के साथ दालों पर भी बढ़ी महंगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सब्जियों के साथ दालों कीमतों मेें भारी उछाल आया है। सबसे ज्यादा महंगाई अरहर की दाल, छोले और राजमा पर बढ़ी है। इसके अलावा अन्य दालों पर भी 15-20 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। किराना व्यापारियों ने बताया कि सब्जियां महंगी हुई तो दलहन की बिक्री बढ़ गई। मांग व खपत बढ़ने से दालाें की कीमतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन

मुरादनगर स्थित जलालपुर रोड निवासी दालों के थोक व्यापारी अमित गोयल ने बताया कि बारिश की वजह से आयात निर्यात पर भारी असर पड़ा है। कई राज्यों में दालों की फसल बारिश से बर्बाद हो गईं। इसी वजह से दालों की कीमतों ने रफ्तार पकड़ी है।

पहली बार देखी अचानक इतनी महंगाई :
पिछले चार दशक से किराना का कारोबार करने वाले मुकेश गर्ग ने बताया कि सब्जी, दाल, हल्दी, मिर्च, मसाले व अन्य किराना सामग्री पर अचानक से इतनी ज्यादा महंगाई पहली बार दे रहा हूं। फिलहाल स्थिति को देखकर लगता नहीं कि कोई गिरावट फिलहाल आने की संभावना है।
विज्ञापन

निजी कंपनी में कार्यरत राजनगर एक्सटेंशन निवासी मनोज त्यागी ने बताया कि घरेलू सामग्री पर महंगाई की रोकथाम के लिए सरकार को जरूरी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


दाल पहले अब
अरहर- 120 155
मसूर- 100 120
उड़द- 100 125
मूंग- 95 120
छोले- 125 150
राजमा- 130 150
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें