फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत होगी औद्योगिक इकाईयां

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जनपद में स्थापित समस्त औद्योगिक इकाईयों को एकीकृत सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत किया जाना अनिवार्य है। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र गाजियाबाद वीरेन्द्र कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीडीओ के आदेश पर जिले में स्थापित समस्त औद्योगिक इकाईयों को एकीकृत सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत किया जाना अनिवार्य है। उद्योगों के पंजीकरण होने के उपरांत औद्योगिक इकाईयों को आवश्यकता पड़ने पर कुशल और अकुशल श्रमिक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इसके अलावा इकाइयों को पोर्टल पर श्रमिकों का ब्यौरा भी उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा सेवायोजन कार्यालय में रजिस्टर्ड बेरोजगार अभ्यर्थी भी इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे। औद्योगिक इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की सूचना सेवायोजन कार्यालय में भी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें