फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंदिरापुरम बनेगा नगर निगम का नया जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंदिरापुरम को नया जोन घोषित करने की कार्रवाई नगर निगम में चल रही है। यहां नया जोनल कार्यालय बनाया जाएगा। इससे यहां के सात वार्ड में रहने वाले करीब साढ़े चार लाख की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जीडीए की ओर से हस्तारित होने के बाद इंदिरापुरम के पार्कों की देखरेख, सफाई और स्ट्रीट लाइट का जिम्मा नगर निगम को मिल गया है। ऐसे में वहां पर इन व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए अलग से एक जोनल कार्यालय बनाने की आवश्यकता होगी, वसुंधरा जोनल कार्यालय पर पहले से ही भार अधिक है। ऐसे में यहां नए जोनल कार्यालय की जरूरत महसूस हो रही है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने में नगर निगम के अधिकारी जुटे हुए हैं। प्रस्ताव को तैयार करने के बाद शासन में भेजा जाएगा।
वार्ड 27 के पार्षद हिमांशु शर्मा ने बताया कि जोनल कार्यालय बनने से यहां के लोगों को वसुंधरा जोनल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। जन्म और मृत्यू प्रमाण पत्र समेत अन्य कार्यों के लिए अभी इंदिरापुरम के लोगों को वसुंधरा जोनल कार्यालय का चक्कर लगाना होता है।
विज्ञापन

-
भेजे गए हैं 200 सफाईकर्मी
पार्षद संजय सिंह ने बताया कि निगम को जिम्मेदारी मिलने के बाद 200 सफाई कर्मचारियों को वसुंधरा जोनल कार्यालय भेज दिया गया। जिससे इंदिरापुरम की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जा सके। वहीं इंदिरापुरम में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए निगम की ओर से तमाम विकास कार्य कराया जा रहा है।

12 से 15 करोड़ रुपये आएगा खर्च
मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि अभी जोनल कार्यालय को लेकर विमर्श चल रहा है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा जाएगा। शासन से प्रस्ताव पास होने के बाद जोनल कार्यालय को बनाने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। जिसमें 12 से 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें