फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में फंसे भारतीय, पीएम से लगाई गुहार

Sat, 25 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अलकोबर शहर में फंसे पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विदेश में नौकरी के लालच में कई भारतीय सऊदी अरब के अलकोबर शहर में फंसे हुए हैं। इनमें एक व्यक्ति बिहार का भी है। इस व्यक्ति ने अपने परिजनों को व्हाट्स एप के जरिए वीडियो क्लिप भेजी है।
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि कंपनी प्रबंधकों ने न केवल उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं, बल्कि उन्हें वेतन भी नहीं दिया जा रहा। पीड़ित युवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई गई है कि किसी तरह से उन्हें वहां से निकाला जाए।

लोनी की राहुल गार्डन कालोनी निवासी संजय ने बताया कि उनके ससुर मुकुल ध्रुव मूलरूप से बिहार में सिवान के गांव छाता के रहने वाले हैं। वह राज मिस्त्री का काम करते हैं। दो वर्ष पहले सऊदी अरब की कंपनी साद ग्रुप ने उन्हें प्रतिमाह 20 हजार रुपये के वेतन पर काम करने के लिए बुलाया। पहले कंपनी उन्हें समय से वेतन दे रही थी, लेकिन पिछले छह माह से उन्हें वेतन, मेडिकल आदि की सुविधाएं देना बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह सारी बातें उसके ससुर द्वारा एक वीडियो क्लिप के माध्यम से उनके व्हाट्स एप पर भेजी गई हैं। क्लिप में यह भी बताया गया है कि उनकी कंपनी में काम करने वाला प्रत्येक भारतीय मजदूर ऐसी ही स्थिति में है।

कंपनी संचालकों के खिलाफ भारतीय मजदूर धरने पर बैठे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुकुल ध्रुव ने धरने का एक वीडियो भी बनाकर परिजनों को भेजा है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी मजदूर अपील कर रहे हैं कि किसी प्रकार उन्हें वापस भारत बुला लिया जाए। संजय ने बताया कि फिलहाल खाने के लिए वह यहां से अपने ससुर के एकाउंट में पैसे डलवा रहे हैं।


सोमवार को जंतर-मंतर पर जुटेंगे परिजन, दिखाएंगे वीडियो: सोमवार को सऊदी अरब में फंसे भारतीय मजदूरों के परिजन दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर जुटेंगे। जहां परिजन बड़ी स्क्रीन पर सऊदी से भेजी गई वीडियो दिखाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर सऊदी अरब में फंसे लोगों को भारत लाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें