भारतीय वायु सेना दिवस बृहस्पतिवार को अपना 94वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस बार वायु सेना अपना स्थापना दिवस अचूक, अभेद्य, सटीक थीम पर आयोजित कर रही है। आज हिंडन एयरफोर्स परिसर में जवान का फुल ड्रेस रिहर्सल कर रहे हैं।
रिहर्सल के साथ ही प्रदर्शनी में कई लड़ाकू विमान लगाए गए हैं। इनमें पहली बार ब्रह्मोस को रखा गया है। ब्रह्मोस के साथ ही तेजस, सुखोई और प्रचंड भी प्रदर्शनी में शामिल किए गए हैं।
8 अक्तूबर को फ्लाईपास्ट के साथ ही हेलीकॉप्टर हवा में करतब दिखाते नजर आएंगे। इस बार भारतीय वायु सेना का बड़ा कार्यक्रम वाराणसी में किया जा रहा है। एयरफोर्स के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि वायु सेना दिवस परेड में एयरचीफ मार्शल एपी सिंह परेड की सलामी लेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ - सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और नौ सेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन के भी शामिल होने की बात बताई जा रही है। इनके साथ ही कई वीवीआईपी मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। गत दो वर्ष से हिंडन एयरबेस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एयरशो नहीं हो पा रहा, हालांकि कुछ लड़ाकु विमान हवा में करतब दिखाते हुए दिख जाएंगे।