फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रख्यात कवि हरिओम पंवार के बड़े भाई इंद्रपाल सिंह का निधन, तीन माह से चल रहे थे अस्वस्थ

Wed, 20 Jan 2021 10:15 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद
विज्ञापन
इंद्रपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व विख्यात कवि हरिओम पंवार के बड़े भाई इंद्रपाल सिंह का बीमारी के चलते बुधवार को उनके पैतृक गांव बुटैना में निधन हो गया। वह 72 साल के थे।  

विज्ञापन


पिछले तीन माह से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। निधन की सूचना पाकर कवि हरिओम पंवार मेरठ से गांव पहुंचे। देर शाम इंद्रपाल सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 
इस मौके पर कई कवि भी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान गुड्डू ने बताया कि कवि हरिओम पंवार चार भाई थे। तीसरे नंबर के भाई जगपाल सिंह की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। सबसे छोटे भाई सुखपाल सिंह मेरठ में परिवार के साथ रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सबसे बड़े भाई इंद्रपाल सिंह अपने पुत्र प्रगीत के साथ गांव में ही रहते थे और खेती-बाड़ी करते थे। इंद्रपाल की मौत से गांव में शोक की लहर है। गांव के लोगों के अलावा क्षेत्र के आसपास के गांव के लोग, रिश्तेदार, परिचितों ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर भावभीनी विदाई दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें