विश्व विख्यात कवि हरिओम पंवार के बड़े भाई इंद्रपाल सिंह का बीमारी के चलते बुधवार को उनके पैतृक गांव बुटैना में निधन हो गया। वह 72 साल के थे।
पिछले तीन माह से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। निधन की सूचना पाकर कवि हरिओम पंवार मेरठ से गांव पहुंचे। देर शाम इंद्रपाल सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस मौके पर कई कवि भी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान गुड्डू ने बताया कि कवि हरिओम पंवार चार भाई थे। तीसरे नंबर के भाई जगपाल सिंह की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। सबसे छोटे भाई सुखपाल सिंह मेरठ में परिवार के साथ रहते हैं।
वहीं सबसे बड़े भाई इंद्रपाल सिंह अपने पुत्र प्रगीत के साथ गांव में ही रहते थे और खेती-बाड़ी करते थे। इंद्रपाल की मौत से गांव में शोक की लहर है। गांव के लोगों के अलावा क्षेत्र के आसपास के गांव के लोग, रिश्तेदार, परिचितों ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर भावभीनी विदाई दी।