फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल द स्कूल में फीस बढ़ाई, पैरेंट्स ने नाराजगी जताई

Sun, 10 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मामूली झगड़े में छात्र की मौत - फोटो : डेमो
विज्ञापन
एनएच-24 स्थित गुरुकुल द स्कूल में पैरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन पर 20 फीसदी फीस बढ़ाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को विरोध दर्ज कराया। लेकिन छुट्टी होने से उनकी बात प्रिंसिपल से नहीं हो सकी। दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन ने 20 फीसदी फीस बढ़ोतरी का खंडन करते हुए नियमानुसार केवल 15 फीसदी फीस बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन


अभिभावकों ने बताया कि स्कूल की ओर से हर साल फीस बढ़ाई जाती है। इस बार एकाएक 20 प्रतिशत फीस बढ़ा दी। फीस वृद्धि के मामले में 29 मार्च को हुई बैठक में स्कूल प्रबंधन ने एक सप्ताह का वक्त मांगा था। फिर पांच अप्रैल को जाने पर नौ अप्रैल तक की बात की गई। शनिवार को स्कूल पहुंचने पर प्रबंधन ने मिलने से इंकार कर दिया। इस मामले में जल्द रणनीति बनाई जाएगी।

अभिभावकों की सहमति से बढ़ाई 15 फीसदी फीस
गुरुकुल स्कूल के निदेशक सचिन वत्स ने कहा कि अभिभावकों के 20 फीसदी फीस बढ़ाने के आरोप निराधार हैं। स्कूल ने केवल 15 फीसदी फीस बढ़ाई है। फीस बढ़ाने से पहले अभिभावकों को सर्कुलर भेजकर जानकारी देने के साथ बैठक कर उनकी सहमति ली गई थी। अब तक 65 फीसदी से ज्यादा अभिभावक फीस जमा करा चुके हैं। कुछ अभिभावक बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें