फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में २५ हजारी बदमाश को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजारी बदमाश को लगी गोली
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। चिपियाना फाटक के पास चेकिंग के दौैरान रोकने पर बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। घायल बदमाश पर गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली व हरियाणा में लूट व हत्या के20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस शनिवार तड़केचिपियाना फाटक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर दो युवक आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर बदमाश पीछे मुड़कर भाग निकले। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश की पहचान सन्नी पुत्र धर्मपाल निवासी मोहल्ला बूढ़ा बाबू थाना कोतवाली, शामली के रूप में हुई। एसएसपी के मुताबिक सन्नी शातिर लुटेरा है। वह लूट के एक मामले में वांछित चल रहा था, जिसके चलते उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी अपने साथी के साथ किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। बदमाश से बरामद स्कूटी भी चोरी की है। मौकेसे एक तमंचा, दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें