यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान के बेटे अदीब की करीबी एकता कौशिक के राजनगर सेक्टर 9 स्थित आवास पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है।
सपा नेता आज़म खान के घर पर रिश्तेदारों और करीबियों के घर पर आज सुबह से शुरू हुई एक साथ इनकम टैक्स की छापामारी हुई। एक टीम ने गाजियाबाद में एकता कौशिक के घर पर भी छापेमारी की।
विज्ञापन
ये छानबीन गाजियाबाद के राजनगर स्थित आवास पर बुधवार सुबह से चल रही है। घर के गेट बंद हैं। किसी को अंदर आने या बाहर जाने की इजाजत नहीं है। एकता की गिनती आजम खान परिवार के करीबियों में होती है और वही जौहर अली ट्रस्ट का ज्यादातर कामकाज संभालती हैं।
सूत्रों के मुताबिक एकता कौशिक ने आजम खान के बेटे अदीब के साथ पढ़ाई की है। वो अदीब की बेहद अच्छी दोस्त हैं। एकता न केवल आजम खान की करीबी हैं, बल्कि बेटे अदीब और उनकी पत्नी तन्जीन की भी अच्छी दोस्त है।
विज्ञापन
आजम खां की मई-2022 में ज्यादा तबियत बिगड़ गई थी। तब उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक जून 2022 को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनसे मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। उस वक्त एकता कौशिक की तस्वीर सामने आई थी।