फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: क्षय रोगियों की आर्थिक मदद करने पर आयकर में मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से क्षय रोगियों की आर्थिक मदद करने पर आयकर में 50 फीसदी छूट मिलेगी। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से दानदाता को 80 जी का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2022 में जिले में गोद लिए गए क्षय रोगियों में से 97 प्रतिशत क्षय रोगी स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि क्षय रोगियों को पोषण युक्त भोजन देने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से दी जाने वाली आर्थिक मदद पर 50 प्रतिशत धनराशि आयकर मुक्त रहेगी। महानिदेशक चिकित्सा-स्वास्थ्य डाॅ. दीपा त्यागी ने इस संबंध में पत्र भेजा है। सीएमओ ने बताया कि निक्षय मित्र क्षय रोगियों के लिए कवच की भूमिका निभा रहे हैं। इनके जरिए आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को भावनात्मक संबल के साथ जरूरी पौष्टिक आहार भी मिल रहा है।
वर्ष 2022 में 11722 क्षय रोगियों में से 9500 को अलग-अलग संस्थाओं और लोगों को गोद लेने की सहमति दी थी। इनमें से 5167 क्षय रोगी गोद लिए गए थे। निक्षय मित्रों की ओर से उन्हें समय-समय पर भावनात्मक सहयोग के साथ पुष्टाहार प्रदान किया गया था। 5019 रोगी यानी 97 प्रतिशत लोग क्षय रोग से मुक्त हो गए। सीएमओ का कहना है कि क्षय रोग का बड़ा कारण कुपोषण है। क्षय रोग से संक्रमित व्यक्ति को दवाओं के साथ उच्च प्रोटीन युक्त आहार की जरूरत होती है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डाॅ. अमित विक्रम ने बताया कि वर्ष 2023 में अब तक 11150 क्षय रोगियों में से 4600 से अधिक को निक्षय मित्र का कवच मिला है। अन्य क्षय रोगियों को भी निक्षय मित्रों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें