गाजियाबाद। ऑनलाइन ट्रेडिंग में 100 फीसदी तक मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने राजनगर एक्सटेंशन निवासी विनय कुमार से 12.92 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने उनसे सितंबर में हुई ठगी के मामले में डेढ़ महीने बाद मुकदमा दर्ज किया है।
विनय कुमार का कहना है कि व्हाट्सएप के जरिये उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने संपर्क किया तो उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। इसमें उन्हें इंटरनेशनल ट्रेडिंग में रुपये लगाकर व्यापार करने के बारे में बताया गया और 100 फीसदी मुनाफे की बात कही। उन्होंने तीन दिन में अपने दो अकाउंट से 12.92 लाख रुपये लगा दिए। शातिरों ने नए-नए नियम बताकर रुपये निवेश कराए थे। इसके बाद शातिरों ने 4.58 लाख रुपये की और मांग की तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।