फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: परिसीमन के तहत शामिल हुए गांवों से वसूला जाएगा गृहकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर पालिका परिषद कार्यालय में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नए परिसीमन में शामिल हुए गांवों में एक अप्रैल 2024 से गृह व जल कर सहित अन्य कर वसूले जाएंगे। पार्कों व धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष विनोद जाटव वैशाली व संचालन अधिशासी अधिकारी नरेन्द्र मोहन मिश्र ने किया। पालिकाध्यक्ष विनोद वैशाली ने बताया कि नए परिसीमन में शामिल हुए गांवों में एक अप्रैल से गृह व जलकर लगाए जाएंगे। गृहकर में कचरा संग्रहण प्रबंधन शुल्क, कमर्शियल शुल्क, मवेशियों के अपशिष्ट शुल्क को शामिल किया गया है। उपवन योजना के तहत नगर के पार्कों का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें