फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी में नई टाउनशिप बसाने की योजना पर शुरू हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी से सटे लोनी में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण नई टाउनशिप योजना लाने के बारे में तैयारी कर रहा है। जोन आठ में आने वाले इस क्षेत्र में जमीन के सर्वे के लिए टीम गठित करने तैयारी शुरू हो गई है। यहां ग्रुप हाउसिंग के लिए प्लॉट काटे जाएंगे।
विज्ञापन

लोनी का क्षेत्र दिल्ली की सीमा से सटा हुआ है। यहां से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे निकल रहा है। इसके अलावा लोनी तक मेट्रो पहुंच चुकी है। लोनी से बागपत रोड पर मेट्रो का ट्रैक तेजी से बिछ रहा है। आवास विकास की मंडोला योजना भी यहां लांच हो चुकी है। क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास को देखते हुए अब प्राधिकरण भी यहां आवासीय योजनाएं लाने की योजना बना रहा है। प्राधिकरण की ओर से जोन के लिए अलग से कार्यालय और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अलग से दस्ते का गठन किया गया है।

चिन्हित कर जमीन से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे
लोनी क्षेत्र में नई टाउनशिप लाने से पहले पूरे क्षेत्र में जमीन पर हुए अवैध कब्जे और अतिक्रमण का ड्रोन सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद स्थलीय निरीक्षण कर जमीन चिन्हित की जाएगी। दिल्ली-देहरादूर एक्सप्रेसवे से 10-15 मिनट की दूरी पर स्थित गांवों की जमीन की पैमाइश कराकर जमीन लेकर योजना को शुरू किया जाएगा। अवैध अतिक्रमण और अवैध कब्जे का हटाने के लिए दस्ते का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन


छोटे भूखंड भी काटे जाएंगे
जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह का कहना है कि लोनी में भी नई टाउनशिप योजना लाने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां आम लोगों के बजट को ध्यान में रखकर छोटे-छोटे प्लॉट भी काटे जाने की योजना है। हर किसी को आवास मिल सके इसके लिए प्राधिकरण प्रयास कर रहा है। आवासीय योजना के साथ ही व्यवसायिक योजनाओं को भी लांच किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, मॉल के लिए भी भूखंड काटे जाएंगे।

योजनाओं के आने से प्राधिकरण की भी बढ़ेगी आय
योजनाओं के आने से प्राधिकरण की भी आय में इजाफा होगा। लोनी में पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जीडीए की है। निर्माण के लिए नक्शा पास करने से भी आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें